WPL 2027 Auction: सोफी मॉलिन्यू पर लगी सबसे बड़ी बोली, देखें ऑक्शन में बिके प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

0
WPL 2027 Auction

WPL 2027 Auction

Spread the love

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. बुधवार को यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. किरण नवगिरे 75 लाख की कीमत की साथ दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. गुजरात जायंट्स (GG) ने भारत की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा.

2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम का हिस्सा रहीं सोफी डब्ल्यूपीएल 2026 में नहीं खेल पाई थीं. उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था, यूपी वॉरियर्स (WPL 2027 Auction) ने बोली की शुरुआत की, लेकिन आरसीबी भी मुकाबले में बनी रही और एक मिनट से भी कम समय में कीमत 95 लाख रुपये तक पहुंच गई. यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी, जिसके जवाब में आरसीबी ने 1.05 करोड़ रुपये की बोली लगाई, अंत में यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया.

IND VS NZ 3rd T20I: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत का टी-20 सीरीज पर कब्जा

ऑक्शन (WPL 2027 Auction) में कुल 25 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें आठ प्लेयर्स यूपी वॉरियर्स ने खरीदे. श्रीलंका की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अटापट्टू और इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकले को कोई खरीदार नहीं मिला.

ऑक्शन में बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट (WPL 2027 Auction)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *