SA VS AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंची, WTC प्वॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर

0
SA VS AUS

SA VS AUS

Spread the love

SA VS AUS: साइमन हार्मर (10 विकेट) की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. 288 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 111 रन पर ढेर हो गई. पहली पारी में चार विकेट लेने वाले साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए. साइमन हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं मार्को जानसेन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने.

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका (SA VS AUS) की टीम टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गई है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी साउथ अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है.

WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

BAN VS WI 1st Test: वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीता पहला टेस्ट, बांग्लादेश को उसके घर में हराया

WTC फाइनल की रेस हुई दिलचस्प

साउथ अफ्रीका (SA VS AUS) की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने WTC प्वॉइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजिशन गंवा दी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है. न्यूजीलैंड ने पहले पायदान पर कब्जा किया है. न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला भारत के खिलाफ है. न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश और इंग्लैंड से भिड़ना है. ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए पहले न्यूजीलैंड और फिर भारत का सामना करना होगा. ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम इस बार फाइनल में जगह बनाएगी.

SA VS AUS
SA VS AUS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *