PAK VS SL: पाकिस्तान का त्रिकोणीय ODI सीरीज पर कब्जा, फाइनल में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया
PAK VS SL
PAK VS SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर त्रिकोणीय वनडे सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 326 रन का टारगेट था, पाकिस्तान की टीम ने 48.3 ओवर में सात विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया. फखर जमान (127) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं अराफात मिन्हास को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.
फाइनल मुकाबले में संयुक्त रुप से यह सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है. 2002 में भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ भी 326 रन के टारगेट को चेज किया था.
BAN VS WI 1st Test: वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीता पहला टेस्ट, बांग्लादेश को उसके घर में हराया
कामिंदु मेंडिस के शतक (131 रन) और पवन रत्नायके (77) के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका (PAK VS SL) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 325 रन बनाए. कामिंदु ने अपने करियर का पहला वनडे शतक पूरा किया, जबकि रत्नायके ने इस सीरीज में अपना चौथा 50 से अधिक का स्कोर बनाया. पाकिस्तान (PAK VS SL) की टीम की तरफ से फखर ज़मान ने 127 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि साद बेग (74) और अराफात मिन्हास (31 गेंदों में 61 रन) ने भी अहम योगदान दिया, जिससे पाकिस्तान ने 1.3 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
