Mohammed shami retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

0
Mohammed Shami Retirement

Mohammed Shami Test Cricket Retirement News

Spread the love

Mohammed shami retirement: भारत के 36 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

शमी ने जून 2023 में इंग्लैंड दौरे पर द ओवल में भारत के लिए अपना आख़िरी टेस्ट खेला था. टेस्ट फ़ॉर्मैट में उनके नाम 64 मैचों में 229 विकेट दर्ज हैं. हालांकि शमी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलते रहेंगे.

मोहम्मद शमी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

इस 13 साल के सफर में, इस कैप और इस गेंद ने मुझे मोहम्मद शमी बनाया है, कई उतार-चढ़ाव आए, मैं गिरा भी, मुझे चोटें भी लगीं, मैं घायल भी हुआ, लेकिन इस बैज के लिए मैं फिर से खड़ा हो गया तो यह 13 साल का सफर बहुत अच्छा रहा है, मेरे कोच, ट्रेनर, फिजियो, एडिटिंग टीम और जिन लोगों ने भी थोड़ा-बहुत योगदान दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. ख़ासकर फैंस को, क्रिकेट फैंस ने जो नाम बनाया है और वे इस नाम को जो हौसला देते हैं, उसे हमेशा याद रखा जाएगा, आप सभी का, उन सभी फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने क्रिकेट से इतना प्यार किया और इस नाम को यहां तक पहुंचाया। मुझे यह अपनी टेस्ट कैप 6 नवंबर को मिली थी, और आज भी 6 नवंबर है, तो, चलिए आज इस 13 साल के सफर को यहीं खत्म करते हैं, मैंने आज ही डेब्यू किया था, और आज ही मैं संन्यास ले रहा हूं.

2013 में किया था डेब्यू

36 साल के शमी ने नवंबर 2013 में अपना टेस्ट करियर शुरू किया था. वह भारतीय टीम से भले ही बाहर चल रहे थे, मगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *