IND VS NZ 5th T20I: टिम सीफर्ट- ग्लेन फिलिप्स का धमाका, न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से रौंदा

0
IND VS NZ 5th T20I

IND VS NZ 5th T20I (Image credit- Blackcaps x)

Spread the love

IND VS NZ 5th T20I: एडम मिल्ने (04/19) की घातक गेंदबाजी के बाद टिम सीफर्ट (50 गेंद पर 93 रन) और ग्लेन फिलिप्स (38 बॉल में 65 रन) की तूफानी पारी से न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच में भारत के 192 रन के टारगेट को दो ओवर शेष रहते हुए भारत को सात विकेट से हरा दिया.

भारत (IND VS NZ 5th T20I) पहले तीन मैच जीतकर पांच मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुका था, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की. सीफर्ट जब 13 रन पर खेल रहे थे तब नमन धीर ने उनका आसान कैच टपका दिया. उन्होंने इसके बाद 11 चौकों और पांच छक्कों की अपनी पारी से भारतीय गेंदबाजों को पस्त किया. ग्लेन फिलिप्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 38 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड (IND VS NZ 5th T20I) ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले जीत दर्ज की. एडम मिल्ने को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं ग्लेन फिलिप्स प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.

Glenn Philips record
Glenn Philips record

PAK VS SL: पाकिस्तान का त्रिकोणीय ODI सीरीज पर कब्जा, फाइनल में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया

ईशान किशन- श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

भारत (IND VS NZ 5th T20I) ने सीरीज में पहली बार टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (23 गेंद पर 50, तीन चौके, चार छक्के) और ईशान किशन (32 गेंद पर 61, पांच चौके, पांच छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच 107 रन की साझेदारी की मदद से आठ विकेट पर 191 रन बनाए थे. नमन धीर ने 33 रन (23 बॉल) और नीतिश रेड्डी ने 22 रन (17 बॉल) की पारी खेली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *