IND VS NZ 1st ODI: कोहली- अर्शदीप का धमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट (DLS) से हराया
Virat Kohli Leads India to Victory (Image credit- BCCI X)
IND VS NZ 1st ODI: अर्शदीप सिंह (चार विकेट) की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बुधवार को पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की है. अंशुल कंबोज को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (70 रन देकर चार विकेट), गुरनूर बराड़ (44 रन देकर तीन) और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने मिलकर नौ विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में में 185 रन पर ढेर कर दिया.
बारिश के कारण एक घंटे से अधिक समय तक खेल नहीं हो पाने के कारण भारत (IND VS NZ 1st ODI) के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 167 रन का लक्ष्य रखा गया. रोहित शर्मा (00) खाता भी नहीं खोल सके. 2.1 ओवर का खेल ही हो पाया था कि फिर से बारिश आ गई, खेल शुरू होने पर भारत को 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य दिया गया. भारत ने कोहली (51 गेंद पर 74 रन, 13 चौके, एक छक्का) और कप्तान शुभमन गिल (37) के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की मदद से 22.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया.
IND VS NZ 5th T20I: टिम सीफर्ट- ग्लेन फिलिप्स का धमाका, न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से रौंदा
185 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की पारी
भारतीय (IND VS NZ 1st ODI) टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. गेंदबाजों ने गिल के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विल यंग 9 रन बनाकर 22 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए, इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला कभी नहीं रुका, कीवी टीम को कभी भी बड़ी साझेदारी नहीं मिली. डेवॉन कोनवे की जगह टीम में शामिल किए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. 43 गेंदों की पारी में सिफर्ट ने दो छक्के और तीन चौके लगाए. डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली.
एक समय 146 के स्कोर पर 9 विकेट खोकर मुश्किल में दिखी कीवी टीम के लिए ब्लेयर टिकनर संकटमोचक बनकर आए. आखिरी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस खिलाड़ी ने 23 गेंदों पर 34 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया. आखिरी विकेट के लिए हुई 39 रन की साझेदारी में टिकनर को डफी नाबाद 15 का भी सहयोग मिला. कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई.
