MI VS LSG: रोहित-रिकल्टन का तूफान, मुंबई इंडियंस ने LSG को छह विकेट से हराया

0
MI VS LSG

MI VS LSG (Image Credit-IPL)

Spread the love

MI VS LSG: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स (MI VS LSG) को छह विकेट से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है. 229 रन के टारगेट को मुंबई इंडियंस (MI VS LSG) की टीम ने रोहित शर्मा (84 रन) और रियान रिकेल्टन (83 रन) के अर्धशतकीय पारी से 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई का आईपीएल में यह सबसे बड़ा रन चेज भी है. इससे पहले मुंबई ने केकेआर के खिलाफ 224 रन का टारगेट चेज किया था.

मुंबई इंडियंस (MI VS LSG) 10 में से तीन मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (MI VS LSG) ने नौ में से सात मैच गंवा दिए हैं. लखनऊ की टीम सबसे अंतिम पायदान पर है.

सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी (MI VS LSG) ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए. लखनऊ की टीम को जोश इंग्लिस (13 रन) के रुप में पहला झटका लगा, हालांकि इसके बाद मार्श और पूरन ने पारी को संभाला.

निकोलस पूरन ने 16 बॉल में जड़ा अर्धशतक

मार्श ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 94 रन जुटाकर टीम को 123 के स्कोर तक पहुंचाया. निकोलस 21 गेंदों में आठ छक्कों और एक चौके के साथ 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि मार्श ने 25 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली. निकोलस पूरन ने इस मैच में सिर्फ 16 बॉल में अर्धशतक लगाया.

GT VS PBKS: जेसन होल्डर ने बरपाया कहर, पंजाब किंग्स को मिली दूसरी हार

एडेन मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ 23 रन, जबकि हिम्मत सिंह के साथ 47 गेंदों में 68 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मार्करम 31 रन बनाकर नाबाद रहे. हिम्मत सिंह ने 40 रन की नाबाद पारी खेली. मुंबई (MI VS LSG) की टीम से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि एएम गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

रोहित-रिकल्टन ने दिलाई मुंबई को जीत

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस (MI VS LSG) ने 18.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. लंबे वक्त बाद मैदान पर वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने रयान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए दमदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया. दोनों खिलाड़ियों ने 10.5 ओवरों में 143 रन जुटाए. रिकेल्टन 32 गेंदों में आठ छक्कों और छह चौकों के साथ 83 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रोहित ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 34 रन जुटाए. रोहित ने 44 गेंदों में 84 रन बनाए. उनकी इस पारी में सात छक्के और छह चौके शामिल रहे.

तिलक वर्मा 11 रन, जबकि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने 12 रन टीम के खाते में जोड़े. मुंबई इंडियंस (MI VS LSG) ने 17.4 ओवरों में 213 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद नमन धीर (नाबाद 23) ने विल जैक्स (नाबाद 10) के साथ मिलकर टीम को आठ गेंदें शेष रहते जीत दिलाई. लखनऊ (MI VS LSG) की टीम से मणिमारन सिद्धार्थ ने सर्वाधिक दो विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट हासिल किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *