India vs New Zealand: भारत- न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का फुल शेड्यूल, कब और कहां होगा प्रसारण ?

0
India vs NewZealand

India vs NewZealand (Image credit- BCCI X)

Spread the love

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है. क्राइस्टचर्च में पहला मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम छह हफ्ते के लंबे दौरे पर न्यूजीलैंड गई है, जहां टीम इंडिया को टी-20 सीरीज, वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है.

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक कुल 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारतीय टीम को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया ने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो चार मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2019 से कोई भी टी20 मैच नहीं हारा है.

भारत- न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टी-20 मैच- 22 अक्टूबर 2026, हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा टी-20 मैच- 24 अक्टूबर 2026, हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा टी-20 मैच- 27 अक्टूबर 2026, एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

चौथा टी-20 मैच- 30 अक्टूबर 2026, ईडन पार्क, ऑकलैंड

पांचवां टी-20 मैच- 1 नवंबर 2026, सेडन पार्क, हैमिल्टन

IND VS PAK: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

मैच टाइमिंग (भारतीय समयानुसार)

भारत- न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज (India vs New Zealand) के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से खेले जाएंगे.

कब और कहां देखें ?

भारत- न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज (India vs New Zealand) के सभी मैचों का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *