INDW VS AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का सपना, महिला टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया
Indian Women team (Image credit- @bcciwomen X)
INDW VS AUSW: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया, इसके साथ ही टीम इंडिया महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई. भारत के बाहर होने के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अब 30 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा. वहीं 02 जुलाई को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होगी.
भारत (INDW VS AUSW) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.
एलिस पैरी- एश्ले गार्डनर की पारी से ऑस्ट्रेलिया की जीत
171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया (INDW VS AUSW) ने जार्जिया वॉल (04) का विकेट जल्दी गंवा दिया. बेथ मूनी (22) और लीचफील्ड (24) बड़ी पारी नहीं खेल सकी. मगर इसके बाद एलिस पैरी (38 बॉल में 56 रन) और एश्ले गार्डनर (29 बॉल में नाबाद 53 रन) के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ने छह गेंद शेष रहते टारगेट को हासिल कर लिया.
हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारत ने बनाए 170 रन
इससे पहले भारत (INDW VS AUSW) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर (27 बॉल में 56 रन) के अर्धशतक की मदद से 170 रन का स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना ने 38 रन (37 बॉल) और शेफाली वर्मा ने 34 रन (26 बॉल) की पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्स 34 रन (28 बॉल) बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं. ऋचा घोष 01 रन और दीप्ति शर्मा 04 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत को इस मैच में तेज शुरुआत की जरुरत थी, जो मिल नहीं सकी. भारतीय टीम ने 14वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया, जिससे टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही.
