IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में RCB की SRH से टक्कर, देखें शेड्यूल

0
PBKS VS RCB

(Image Credit- IPL/BCCI)

Spread the love

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) जारी कर दिया गया है. बीसीसीआई की तरफ से फिलहाल 12 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी हुआ है. आईपीएल 2026 के पहले मैच में पिछले सीजन की चैंपियन आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (RCB VS SRH) से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा.

आईपीएल के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) तीन राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु) में होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद किया जाएगा. इन तीनों राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं.

20 मैच 10 स्थानों पर खेले जाएंगे

बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद पर आईपीएल के मैच खेले जाएंगे. शनिवार 28 मार्च को शुरुआती मुकाबले (IPL 2026 Schedule) के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. सीज़न का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल, 2026 को होगा, जब दिल्ली कैपिटल्स का सामना दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर के मैच में मुंबई इंडियंस से होगा, इसके बाद गुजरात टाइटन्स का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा.

राजस्थान रॉयल्स (IPL 2026 Schedule) अपना घरेलू अभियान गुवाहाटी में शुरू करेगी, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेंगे. पंजाब किंग्स (PBKS) अपने शुरुआती घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेलेगी. पहले फेज के मैच में शेड्यूल के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी. पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी.

बेंगलुरु में होने वाले मैच कर्नाटक सरकार की तरफ से गठित एक्सपर्ट कमेटी से मंजूरी के अधीन हैं. कमिटी 13 मार्च, 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की मीटिंग और इंस्पेक्शन करेगी.

आईपीएल 2026 का शेड्यूल (IPL 2026 Schedule)

मैच 1:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद
तारीख: शनिवार, 28 मार्च
स्थान: बेंगलुरु
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 2

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स
तारीख: रविवार, 29 मार्च
स्थान: मुंबई
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 3

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
तारीख: सोमवार, 30 मार्च
स्थान: गुवाहाटी
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 4

पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस
तारीख: मंगलवार, 31 मार्च
स्थान: न्यू चंडीगढ़
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 5

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
तारीख: बुधवार, 1 अप्रैल
स्थान: लखनऊ
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 6

कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
तारीख: गुरुवार, 2 अप्रैल
स्थान: कोलकाता
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 7

चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स
तारीख: शुक्रवार, 3 अप्रैल
स्थान: चेन्नई
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 8

दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
तारीख: शनिवार, 4 अप्रैल
स्थान: दिल्ली
समय: दोपहर 3:30 बजे

मैच 9

गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स
तारीख: शनिवार, 4 अप्रैल
स्थान: अहमदाबाद
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 10

सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स
तारीख: रविवार, 5 अप्रैल
स्थान: हैदराबाद
समय: दोपहर 3:30 बजे

VIDEO: आईपीएल 2026 में धमाल मचाएंगे बिहार के यह 10 प्लेयर्स

मैच 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स
तारीख: रविवार, 5 अप्रैल
स्थान: बेंगलुरु
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 12

कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स
तारीख: सोमवार, 6 अप्रैल
स्थान: कोलकाता
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 13

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस
तारीख: मंगलवार, 7 अप्रैल
स्थान: गुवाहाटी
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 14

दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस
तारीख: बुधवार, 8 अप्रैल
स्थान: दिल्ली
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 15

कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स
तारीख: गुरुवार, 9 अप्रैल
स्थान: कोलकाता
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 16

राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
तारीख: शुक्रवार, 10 अप्रैल
स्थान: गुवाहाटी
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 17

पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
तारीख: शनिवार, 11 अप्रैल
स्थान: न्यू चंडीगढ़
समय: दोपहर 3:30 बजे

मैच 18

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स
तारीख: शनिवार, 11 अप्रैल
स्थान: चेन्नई
समय: शाम 7:30 बजे

मैच 19

लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस
तारीख: रविवार, 12 अप्रैल
स्थान: लखनऊ
समय: दोपहर 3:30 बजे

मैच 20

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
तारीख: रविवार, 12 अप्रैल
स्थान: मुंबई
समय: शाम 7:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *