RCB VS CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगाई हार की हैट्रिक, टिम डेविड की पारी से आरसीबी की शानदार जीत
RCB Win (Image credit- @IPL)
RCB VS CSK : टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB VS CSK) ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. रविवार को एम. चिन्नास्वामी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया. वहीं सीएसके की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है.
आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य के जवाब में सीएसके (RCB VS CSK) की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
फेल हुआ चेन्नई का टॉप ऑर्डर
आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (RCB VS CSK) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज सात रन बनाकर आउट हुए, वहीं, संजू सैमसन ने नौ रन की पारी खेली. आयुष म्हात्रे महज एक रन बनाकर आउट हुए. कार्तिक शर्मा ने लगातार तीसरे मुकाबले में अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 3 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके. शिवम दुबे अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद अभिनंदन सिंह का शिकार बने.
सरफराज खान ने जड़ा अर्धशतक
सरफराज खान ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में सरफराज ने आठ चौके और दो छक्के लगाए. प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए और उन्होंने जेमी ओवरटन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े. ओवरटन ने 37 रनों का योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए.
SRH VS LSG: मोहम्मद शमी ने गेंद से बरपाया कहर, ऋषभ पंत का अर्धशतक, लखनऊ को मिली जीत
आरसीबी ने बनाए 250 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी (RCB VS CSK) ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 250 रन लगाए. विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े. कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की दमदार पारी खेली, अपनी इस पारी में पडिक्कल ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए.
टिम डेविड- रजत पाटीदार की धमाकेदार पारी
कप्तान रजत पाटीदार ने महज 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 48 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने मात्र 25 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की धमाकेदार पारी खेल. रजत और डेविड ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 99 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई. टिम डेविड ने अपनी इस तूफानी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए. आरसीबी ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए. सीएसके (RCB VS CSK) की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और ओवरटन ने एक-एक विकेट चटकाया.
