SRH VS LSG: मोहम्मद शमी ने गेंद से बरपाया कहर, ऋषभ पंत का अर्धशतक, लखनऊ को मिली जीत

0
Mohammed Shami

Mohammed Shami (Image Credit-IPL)

Spread the love

SRH VS LSG: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान ऋषभ पंत के नाबाद अर्धशतक की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH VS LSG) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS LSG) के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल की. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस सीजन की यह पहली जीत है.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS LSG) ने नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए. इस टीम की शुरुआत खराब रही. सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.1 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए थे, इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी की. नितीश 33 गेंदों में 5 छक्कों और तीन चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली, इनके अलावा, लियाम लिविंगस्टोन (14) दहाई का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे.

GT VS RR: आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला, आखिरी दो ओवर में पलटा मैच, राजस्थान को मिली जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH VS LSG) की टीम से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट निकाला.

मारक्रम ने दिलाई शानदार शुरुआत

157 रन के टारगेट का पीछा करे लखनऊ (SRH VS LSG) की टीम को सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने एडन मार्करम के साथ 28 गेंदों में 37 रन जुटाए. मार्श महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए. मार्करम 27 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए,

ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक

पंत ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े. बडोनी 9 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद पंत ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब ला दिया. समद 16 रन की पारी खेलकर आउट हुए, इसके बाद ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी ली और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 50 गेंदों में 9 चौकों के साथ नाबाद 68 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट चटकाए. उनके अलावा, ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *