Bihar corona Update

Corona Update: भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 62 हजार केस, बीस लाख के पार मरीजों की संख्या

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona case in India) के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में पिछले 24 घंटे में 62 हजार से ज्यादा केस सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 886 लोगों की मौत (Corona death in India) हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से 07 अगस्त की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20,27,074 है। पिछले 24 घंटे में 62538 नये मरीज मिले हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 6,07,384 है। जबकि 13,78,105 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक देश में 41585 लोगों की मौत (Corona death in india) हो चुकी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे मे मिले 3416 मरीज, 68148 पहुंचा आंकड़ा, पटना में 603 नये केस

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 11514 मरीज मिले हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 4.79 लाख को पार कर गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी 10328 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 6805, तमिलनाडु में 5684, यूपी में 4586, बिहार में 3018, पश्चिम बंगाल में 2954, असम में 2372 और तेलंगाना में 2207 नये मरीज मिले हैं।

झारखंड में टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में कोरोना के 978 नये मामले, 548 स्वस्थ हुए, 15 हजार के पार आंकड़ा

देश के किस राज्य में कितने मरीज :

महाराष्ट्र- 479,779 केस

तमिलनाडु- 279,144 केस

आंध्र प्रदेश- 196,789 केस

कर्नाटक- 158,254 केस

दिल्ली- 141,531 केस

उत्तर प्रदेश- 108,974 केस

पश्चिम बंगाल- 86754 केस

तेलंगाना- 75257 केस

बिहार- 67788 केस

गुजरात- 67699 केस

असम- 52817 केस

राजस्थान- 48996 केस

ओडिशा- 40717 केस

हरियाणा- 39303 केस

मध्य प्रदेश- 36564 केस

केरल- 30449 केस

जम्मू कश्मीर- 23454 केस

पंजाब- 20891 केस

झारखंड- 15756 केस

छत्तीसगढ़- 10932 केस