LSG VS RR: राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से जीता मुकाबला, लखनऊ सुपरजायंट्स को मिली 5वीं हार

0
LSG VS RR

LSG VS RR (Image credit- @IPL)

Spread the love

LSG VS RR: रविंद्र जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार दो हार के बाद वापसी की है. बुधवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG VS RR) को उसके घर में 40 रन से हरा दिया. 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई.

इस जीत के बाद आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है, जबकि लगातार चौथा और सीजन का पांचवां मुकाबला गंवाकर लखनऊ की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है. रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

राजस्थान का टॉप ऑर्डर रहा फेल

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स (LSG VS RR) ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए. इस टीम को 32 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में पहला झटका लगा, इसी स्कोर पर टीम ने ध्रुव जुरेल (0) और वैभव सूर्यवंशी (8) के विकेट भी खो दिए.

जडेजा ने राजस्थान का स्कोर 150 के पार पहुंचाया

इसके बाद कप्तान रियान पराग (20) ने शिमरोन हेटमायर (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की. रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा (20) के साथ छठे विकेट के लिए 33 रन, जबकि शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 159/6 के स्कोर तक पहुंचाया. जडेजा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शुभम दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली, लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट हासिल किए.

लखनऊ की भी खराब शुरुआत, 11 रन पर गिरे तीन विकेट

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG VS RR) 18 ओवरों में महज 119 रन पर सिमट गई. टीम ने सिर्फ 11 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?

लखनऊ के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके

निकोलस 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मिचेल मार्श ने हिम्मत सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जुटाकर टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया. मार्श 41 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हिम्मत सिंह ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

राजस्थान रॉयल्स (LSG VS RR) के लिए जोफ्रा आर्चर ने महज 20 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा को भी दो-दो सफलता मिली. रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *