Chinmay Sutar ने खेली 400 रन की नाबाद पारी
Chinmay Sutar
मिजोरम के 29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया. सुतार ने यह उपलब्धि नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन हासिल की. इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भाऊसाहेब बाबासाहेब निंबालकर थे, जिन्होंने 1948 में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे.
मिजोरम की टीम से जुड़ने से पहले मुंबई की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी खेल चुके चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar) 400 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 517 गेंद का सामना करके 46 चौके और सात छक्के लगाए
IND VS PAK: भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल
