IND VS NZ 3rd T20I: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत का टी-20 सीरीज पर कब्जा
Abhishek sharma century
IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी (38 बॉल में 113 रन) के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच (IND vs NZ 3rd T20I) में न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.
अभिषेक ने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 35 बॉल में सेंचुरी पूरी की, जिससे भारत ने 199 रन के मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (19 गेंद में 45 रन) भी शानदार रंग में नजर आए. अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में ध्यान मुद्रा बनाकर जश्न मनाया.
भारत (IND vs NZ 3rd T20I) ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने की उपलब्धि हासिल की. इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में 5-0 और 2022 में 1-0 से सीरीज अपने नाम की थी.
IND VS NZ 2nd T20I: तिलक वर्मा बने ‘संकटमोचक’, भारत की चार विकेट से रोमांचक जीत
पांच ओवर में 100 रन के पार पहुंची टीम इंडिया
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर भारतीय टीम (IND vs NZ 3rd T20I) को पांच ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया और पावरप्ले के छह ओवर में रिकॉर्ड 118 रन बनाए. भारत ने इसके साथ ही पांच ओवर में सबसे तेज टीम शतक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान सर्वोच्च स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया. अभिषेक और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए महज सात ओवर में 133 रन जोड़ दिए.
इससे पहले डेरिल मिचेल की आक्रामक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 198 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. खराब फॉर्म से उबरते हुए मिचेल ने महज 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्कों के अलावा और इतने ही चौके लगाये. भारतीय गेंदबाज भले ही विकेट लेने के मामले में बहुत प्रभावशाली नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अंतिम पांच ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 52 रन खर्च किए.
