Vaibhav Sooryavanshi बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे बिहार की कमान
Vaibhav Suryavanshi (Image credit- BCCI X)
Vaibhav Sooryavanshi को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है. पहली बार 15 साल के वैभव को सीनियर टीम की कमान मिली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 14 नवंबर से छह दिसंबर के बीच होगा. 17 सदस्यीय टीम में सूरज कश्यप को उप-कप्तान बनाया गया है.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान होंगे, क्योंकि इसके बाद उन्हें ‘मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप’ के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ना है. 50 ओवरों का यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा. मंगल महौर और तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को भी चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. दिलचस्प बात यह है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने 16 स्टैंडबाय खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए हैं।
बिहार अपने पहले दो मैच इंदौर में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ क्रमशः 14 और 16 नवंबर को खेलेगा. राज्य की रणजी ट्रॉफी टीम का सपोर्ट स्टाफ पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ रहेगा, जबकि हरविंदर और विजयवर्गीय मैच देखने के लिए इंदौर जाएंगे.
IND VS NZ 1st ODI: कोहली- अर्शदीप का धमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट (DLS) से हराया
बिहार की टीम:
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह।
फिटनेस पर निर्भर: मंगल महौर, साकिब हुसैन.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव
