AFG VS CAN: इब्राहिम जदरान शतक से चूके, नबी ने चटकाए चार विकेट, अफगानिस्तान ने कनाडा को हराया

0
AFG VS CAN

AFG VS CAN (Image credit- ICC X)

Spread the love

AFG VS CAN: इब्राहिम जदरान (95*) की धमाकेदार पारी के बाद मोहम्मद नबी (4/7) की कसी हुई गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान ने कनाडा (AFG VS CAN) को 82 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान को समाप्त किया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए जो टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. कनाडा की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन ही बना सकी.

अफगानिस्तान (AFG VS CAN) की टीम पहले ही सुपर-8 से बाहर हो गई थी. टीम ने लीग स्टेज में दो मुकाबले जीते, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर ओवर में अपना मुकाबला गंवाया.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 39वें मैच में अफगानिस्तान (AFG VS CAN) ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए. रहमानुल्लाह गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ 5.3 ओवरों में 47 रन की ओपनिंग साझेदारी की. गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए. वहीं गुलबदीन नायब (01) ने इस मैच में निराश किया.

इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार पारी

अफगानिस्तान (AFG VS CAN) की टीम 49 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी, यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की. सेदिकुल्लाह 32 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जादरान ने अजमतुल्लाह उमरजई (13) के साथ 31 रन, जबकि दरवेश रसूली (नाबाद 4) के साथ 25 रन जोड़े. इब्राहिम जादरान 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे. कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट अपने नाम किया.

SL VS ZIM: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में किया एक और उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को भी हराया

118 रन ही बना सकी कनाडा की टीम, मोहम्मद नबी ने लिए चार विकेट

इसके जवाब में कनाडा (AFG VS CAN) की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी. युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की. दिलप्रीत 7 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे. इसके बाद युवराज सामरा ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

48 के स्कोर तक कनाडा ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, यहां से साद बिन जफर ने हर्ष ठाकर के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया. हर्ष 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साद ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, मगर टीम टारगेट से काफी दूर रह गई. अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. राशिद खान को दो सफलता मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *