AUS VS OMAN: एडम जंपा ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को आखिरी लीग मैच में बुरी तरह रौंदा
AUS VS OMAN (Image credit- ICC X)
AUS VS OMAN: एडम जंपा (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद मिचेल मार्श के तूफानी अर्धशतक (33 बॉल में नाबाद 64 रन) से ऑस्ट्रेलिया ने ओमान (AUS VS OMAN) को टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में बुरी तरह रौंद डाला. सुपर-8 की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को नौ विकेट से हरा दिया.
ऑस्ट्रेलिया (AUS VS OMAN) ने पहले गेंदबाजी करते हुए ओमान को महज 104 रन पर समेट दिया, इसके बाद इस टारगेट को 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.
मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया (AUS VS OMAN) को हराने का दावा करने वाली ओमान ने शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया और पूरी टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती नजर आई. ओमान की पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर सिमट गई. ओमान के लिए वसीम अली शीर्ष स्कोरर रहे. वसीम ने 33 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली. कप्तान जतिंदर सिंह ने 17, हम्माद मिर्जा ने 16 और करण सोनावाले ने 12 रन बनाए. इनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दो अंक में प्रवेश नहीं कर पाया.
एडम जांपा एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की. जंपा ने 3.2 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट लिए. ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. जेवियर बार्टलेट को भी दो सफलता मिली, जबकि मार्कस स्टॉयनिस और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में जीता मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया (AUS VS OMAN) की टीम ने मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की धमाकेदार पारी से 9.4 ओवर में ही जीत हासिल की. यह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते संयुक्त रुप से सबसे बड़ी जीत है. ट्रैविस हेड 19 गेंद में 32 रन (06 चौके) बनाकर आउट हुए. वहीं मिचेल मार्श ने 33 बॉल में 64 रन की नाबाद पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए. जोश इंग्लिस भी 12 रन (06 गेंद) बनाकर नाबाद रहे.
