BAN VS PAK 1st Test: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट में अपने घर में हराया

0
BAN VS PAK 1st Test

BAN VS PAK 1st Test (Image credit- @BCBtigers)

Spread the love

BAN VS PAK 1st Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 104 रन से हरा दिया है. खेल के आखिरी दिन बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 268 रन का टारगेट रखा था, पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 167 रन पर ढेर हो गई. नाहिद राणा ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट मैच में अपने घर में हराया है. इस जीत के साथ बांग्लादेश (BAN Vs PAK 1st Test) ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

बांग्लादेश (BAN Vs PAK 1st Test) की टीम ने पहली पारी में कप्तान नजमुल हसन शांतो (101) के शतक और मोमिनुल हक (91), मुश्फिकुर रहीम (71) के अर्धशतक से 413 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने पांच विकेट चटकाए. बांग्लादेश की पहली पारी के जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में डेब्यू मैच खेल रहे अजान अवैस (103) के शतक और अब्दुल्ला फजल (60), सलमान आगा (58) और मोहम्मद रिजवान (58) के अर्धशतक के बावजूद 386 रन ही बना सकी. मेहदी हसन मिराज ने पांच विकेट चटकाए. बांग्लादेश को पहली पारी में 27 रन की लीड मिली.

बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित कर दी. पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान नजमुल हसन शांतो ने दूसरी पारी में 87 रन की पारी खेली. वहीं मोमिनुल हक ने भी 56 रन का योगदान दिया. पाकिस्तान की तरफ से हसन अली और नोमान अली ने तीन-तीन विकेट लिए. बांग्लादेश ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 268 रन का टारगेट रखा था, खेल के आखिरी दिन आखिरी सेशन में पाकिस्तान की टीम 163 रन पर सिमट गई. अब्दुल्ला फजल (66) को छोड़कर कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका.

मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव

वहीं इस जीत (BAN Vs PAK 1st Test) के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश को फायदा हुआ है. बांग्लादेश का तीन मैच में पहली जीत के बाद टीम का जीत प्रतिशत 44.44 हो गया है. बांग्लादेश की टीम आठवें नंबर पर ही है.

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 अंक तालिका

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 अंक तालिका

रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 0 1 28 77.78
3 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
4 श्रीलंका 2 1 0 0 1 16 66.67
5 पाकिस्तान 3 1 2 0 0 12 33.33
6 भारत 9 4 4 0 1 52 48.15
7 इंग्लैंड 10 3 6 0 1 38 31.67
8 बांग्लादेश 3 1 1 0 1 16 44.44
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 0 1 4 4.17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *