Categories

May 11, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

टी-10 लीग में इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, छह गेंद में जड़े छह छक्के

1 min read
Aritharan vaseekaran

Aritharan vaseekaran (Photo-twitter)

यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी-10 लीग (ECS T 10)  में अरिथरन वसीकरण (Aritharan vaseekaran) ने नया इतिहास रच दिया. अरिथरन शुक्रवार को छह गेंदों में छह छक्के जड़कर उस खास खिलाड़ियों में शामिल हो गये, जिन्होंने छह गेंद में छह छक्का लगाया है. Bayer Uerdingen Boosters  की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे 34 साल के अरिथरन वसीकरण (Aritharan vaseekaran) ने Koln Challengers के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.

अरिथरन वसीकरण (Aritharan vaseekaran) ने मैच में 61 रन (सात छक्का, तीन चौका) की पारी खेली. उन्होंने गेंदबाज आयुष शर्मा के ओवर में छह छक्के जड़े. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 10 ओवर में 115 रन बनाये.

कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2021 की तारीख का ऐलान, इस दिन से शुरू होंगे मुकाबले

अरिथरन वसीकरण से पहले कई बल्लेबाज छह गेंद में छह छक्के जड़ चुके हैं. भारत के लिये रवि शास्त्री, युवराज सिंह और रविंद्र जडेजा यह कारनामा कर चुके हैं.वेस्टइंडीज के कॉयरन पोलार्ड ने दो बार छह गेंद में छह छक्के जड़े हैं. सबसे पहले 1968 में गैरी सोबर्स ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, श्रीलंका के थिसारा परेरा, अफगानिस्तान के हरजतुल्लाह जजई, न्यूजीलैंड के लियो कॉर्टर ने भी छह गेंद पर लगातार छह छक्के लगाये हैं.

लेटेस्ट खबरों के लिये Boundaryline.in पर क्लिक करें. आप हमसे फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *