IND VS AFG: भारत- अफगानिस्तान सीरीज का फुल शेड्यूल, कब और कहां होगा प्रसारण ?
IND VS AFG
IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान की टीम एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. टेस्ट मैच छह जून से खेला जाएगा. वहीं 13 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. भारत- अफगानिस्तान सीरीज (IND VS AFG) का टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा.
वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल होना है, ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी नजरें होगी, जिनके भविष्य को लेकर अटकलें लग रही है. भारत- अफगानिस्तान सीरीज का फुल शेड्यूल…
भारत- अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा ?
भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच छह जून से खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांनपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी.
वनडे सीरीज के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे ?
भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच 13 जून को धर्मशाला, दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा.
IPL 2026: आरसीबी ने जीता लगातार दूसरा खिताब, फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया
कब और कहां होगा मैच का प्रसारण ?
भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज का प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर की जाएगी. टेस्ट मैच रोजाना सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे. वहीं वनडे सीरीज के सभी मैच दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे.
एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल
वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, मैथ्यू ब्रीत्जके ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दूबे.
