GT VS PBKS: जेसन होल्डर ने बरपाया कहर, पंजाब किंग्स को मिली दूसरी हार
GT VS PBKS (Image credit-IPL)
GT VS PBKS: जेसन होल्डर ( चार विकेट) के घातक गेंदबाजी के बाद साईं सुदर्शन (41 बॉल में 57 रन) के अर्धशतक और वाशिंगटन सुंदर के 23 बॉल में नाबाद 40 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (GT VS PBKS) को चार विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स की इस सीजन यह दूसरी हार है.
10 में से छह मैच जीतकर गुजरात टाइटंस (GT VS PBKS) प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स (GT VS PBKS) को लगातार दूसरी हार के बावजूद शीर्ष पर मौजूद है.
163 रन ही बना सकी पंजाब की टीम
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स (GT VS PBKS) ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 163 रन बना सकी. पहले ही ओवर में टीम ने प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) के विकेट गंवा दिए. कप्तान श्रेयस अय्यर (19) ने प्रभसिमरन सिंह (15) के साथ 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पंजाब किंग्स फिर से बिखर गई. आलम ये रहा कि 47 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी.
स्टोइनिस- सूर्यांश ने पंजाब का स्कोर 150 के पार पहुंचाया
यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन जुटाए. सूर्यांश ने 29 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए. इनके अलावा, मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
SRH VS KKR: केकेआर ने रोका SRH का विजयरथ, लगाई जीत का हैट्रिक
जेसन होल्डर ने चटकाए चार विकेट
गुजरात टाइटंस (GT VS PBKS) की टीम से जेसन होल्डर ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए. राशिद खान को एक सफलता हाथ लगी.
सुदर्शन- बटलर ने दिलाई गुजरात को शानदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस (GT VS PBKS) ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को 16 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूती दी. बटलर 22 गेंदों में तीन बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए.
सुंदर ने खेली दमदार पारी
यहां से साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने निशांत सिंधु (15) के साथ 25 रन, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के साथ 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया.सुदर्शन 41 गेंदों में एक छक्के और पांच चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुंदर ने 23 गेंदों में छह बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. आखिरी दो गेंद पर गुजरात को जीत के लिए तीन रन बनाने थे स्टोइनिस की गेंद पर सुंदर ने छक्का लगाकर मैच को खत्म किया.
पंजाब किंग्स (GT VS PBKS) की टीम से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट निकाला.
