SL VS ZIM: जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में किया एक और उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को भी हराया
SL VS ZIM (Image credit- @ZimCricketv X)
SL VS ZIM: जिम्बाब्वे की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर किया है. जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने जिम्बाब्वे (SL VS ZIM) के सामने जीत के लिए 179 रन का टारगेट रखा था, जिम्बाब्वे की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर भी चौंका दिया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी.
जिम्बाब्वे का टी-20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे बड़ा चेज है. जिम्बाब्वे के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा चेज 199 है, जो उसने नामीबिया के खिलाफ साल 2023 में किया था.
जिम्बाब्वे (SL VS ZIM) की टीम ने इस जीत के साथ ग्रुप बी में टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया. लीग स्टेज में जिम्बाब्वे ने भी एक भी मुकाबला नहीं गंवाया. उसने ओमान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया, जबकि आयरलैंड के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था.
मैच की पूरी कहानी
श्रीलंका (SL VS ZIM) की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. श्रीलंका की टीम ने पथुम निसंका के 41 बॉल में 62 रन, पवन रत्नानायके के 25 बॉल में 44 रन, कुसल परेरा के 14 बॉल में 22 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम ने इस टारगेट को 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.
T20 World Cup 2026: सुपर 8 का शेड्यूल तय, इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
जिम्बाब्वे (SL VS ZIM) के ओपनर ब्रायन बेनेट (48 बॉल में 63 रन) और तदीवानाशे मारुमनी (26 बॉल में 34 रन) ने 69 रन की ओपनिंग साझेदारी की. रयान बर्ल ने 12 बॉल में 23 रन की पारी खेली. 98 रन के स्कोर जिम्बाब्वे ने दो विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद सिकंदर रजा ने 26 बॉल में 45 रन (दो चौके, चार छक्के) की तेजतर्रार पारी खेलकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया
वहीं एक अन्य मैच में शाई होप (75) के अर्धशतक के बाद शामार जोसेफ (चार विकेट) और मैथ्यू फोर्ड (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज ने इटली के सामने जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य रखा था, इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई.
