WPL 2026 Final (Image credit- WPLT20 X Video)
WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथी बार फाइनल (WPL 2026 Final) में पहुंची थी, मगर टीम को एक बार फिर निराशा हाथ लगी और खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका.
गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले (WPL 2026 Final) में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए. 204 रन के टारगेट के जवाब में आरसीबी की टीम ने स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन की साझेदारी कर आरसीबी को जीत दिला दी. फाइनल में आरसीबी ने सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है.
किसे मिला कौन सा अवॉर्ड:
ऑरेंज कैप- स्मृति मंधाना (377 रन)
पर्पल कैप- सोफी डिवाइन (17 विकेट)
मोस्ट वैल्यूवेल प्लेयर-सोफी डिवाइन
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- नंदनी शर्मा
ग्रीन डॉट बॉल- लॉरेन बेल
सुपर स्ट्राइकर- ग्रेस हैरिस
सुपर सिक्सेस अवॉर्ड- हरमनप्रीत कौर
कैच ऑफ द सीजन- लुसी हैमिल्टन
चैट जीपीटी आई क्यू अवॉर्ड- सोफी डिवाइन
मैच की पूरी कहानी
दिल्ली कैपिटल्स (WPL 2026 Final) की टीम इस मैच में टॉस गंवाने के बाद पहली बल्लेबाजी के लिए उतरी. दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन की साझेदारी की.शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लिजेल ली ने 37 रन का योगदान दिया.
जेमिमा रोड्रिगेज ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. जेमिमा 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद चिनले हेनरी (नाबाद 35) ने वोल्वार्ड्ट (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. आरसीबी के लिए सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
IND VS SA Warm Up Match: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीका को दी मात
आरसीबी (WPL 2026 Final) ने इस टारगेट को 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. आरसीबी की टीम ने 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस (9)का विकेट गंवा दिया, इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन जोड़े. यह वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है.
वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी
165 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (RCB) बनाम DC, वडोदरा, 2026 फाइनल
162 – मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023
146 – जेस जोनासेन और शैफाली वर्मा (DC) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2025
142 – स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (RCB) बनाम DC, DY पाटिल, 2026
140 – बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट (GG) बनाम RCB, दिल्ली, 2024
राधा यादव ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत
जॉर्जिया 54 गेंदों में 14 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं. अगले दो ओवरों में आरसीब ने ऋचा घोष (6)और कप्तान मंधाना का विकेट गंवा दिया. मंधाना 41 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुईं. राधा यादव ने 5 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. राधा यादव ने दो लगातार गेंदों पर दो चौके लगाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि नंदिनी शर्मा और मिन्नु मणि ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
