IND VS SA Warm Up Match: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने दिखाया दम, साउथ अफ्रीका को दी मात

0
IND VS SA Warm up Match

IND VS SA Warm up Match (Image credit- BCCI X)

Spread the love

IND VS SA Warm Up Match: ईशान किशन, तिलक वर्मा सहित सभी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए वॉर्म अप मैच में साउथ अफ्रीका (IND VS SA Warm Up Match) को 30 रन से हरा दिया. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका की टीम 210 रन ही बना सकी.

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन जारी है. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया था और अब टीम ने वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका (IND VS SA Warm Up Match) को मात दी. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ सात फरवरी को खेला जाना है.

ईशान- अभिषेक ने दिलाई भारत को विस्फोटक शुरुआत

भारतीय टीम (IND VS SA Warm Up Match) ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सभी बल्लेबाजों ने धमाकेदार पारी खेली. संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन (20 बॉल में 53 रन) और अभिषेक शर्मा (18 बॉल में 24 रन) धमाकेदार पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए. ईशान किशन ने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा.

वापसी मैच में चमके तिलक वर्मा, सूर्या, अक्षर- हार्दिक ने भी खेली तूफानी पारी

तिलक वर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 19 बॉल में 45 रन की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 16 बॉल में 30 रन (दो चौके, दो छक्के), रिंकू सिंह ने 13 बॉल में 16 रन (01 चौका, 01 छक्का) और हार्दिक पांड्या ने 10 बॉल में 30 रन (दो चौके, तीन छक्के) की पारी खेली. अक्षर पटेल ने 23 बॉल में नाबाद 35 रन की पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े. भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 240 रन बनाए.

Ind U19 vs Afg U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 10वीं बार पहुंचा भारत, आरोन जार्ज ने जड़ा शतक

210 रन ही बना सकी साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका (IND VS SA Warm Up Match) की टीम 241 रन के विशाल टारगेट के जवाब में 210 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 21 बॉल में नाबाद 45 रन (01 चौका, 04 छक्के) बनाए. रियान रिकेल्टन ने 21 बॉल में 44 रन (04 चौके, 03 छक्के) की पारी खेली. वहीं कप्तान एडेन मारक्रम 19 बॉल में 38 रन (02 चौके, 04 छक्के) बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. जेसन स्मिथ ने 23 बॉल में 35 रन (04 चौके, 01 छक्का) और मार्को जानसेन ने 16 बॉल में 31 रन (तीन चौके, दो छक्का) का योगदान दिया. भारत ने गेंदबाजी में नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *