MI VS CSK: मुंबई को मिली आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार, सैमसन- अकिल हुसैन रहे CSK की जीत के ‘हीरो’

0
MI VS CSK

MI VS CSK (Image Credit- IPL)

Spread the love

MI VS CSK: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI VS CSK) को सबसे बड़ी हार मिली है. गुरुवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (MI VS CSK) ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया. यह रनों के लिहाज से मुंबई की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है. वहीं आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस को पांचवीं हार मिली है.

संजू सैमसन के शतक (54 बॉल में 101 रन) की बदौलत चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए. मुंबई की टीम अकिल हुसैन की धारदार गेंदबाजी (04/17) के आगे 19 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. इस जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स (MI VS CSK) की टीम प्वाइंट्स टेबर में छह अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है.

अकिल हुसैन ने गेंद से किया कमाल

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI VS CSK) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दानिश मालेवार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, नमन धीर को भी अकील हुसैन ने जीरो पर आउट किया. क्विंटन डी कॉक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज सात रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने. 11 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी निभाई.

तिलक 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, सूर्यकुमार 30 गेंदों में 36 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बने. कप्तान हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा, और वह सिर्फ एक रन ही बना सके. शेरफेन रदरफोर्ड पहली ही गेंद पर नूर अहमद की बॉल पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे. कृष भगत 15 गेंदों का सामना करने के बाद सात रन ही बना सके. जसप्रीत बुमराह दो रन बनाकर आउट हुए.

अकिल हुसैन ने चटकाए चार विकेट

मुंबई इंडियंस (MI VS CSK) ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, और पूरी टीम 104 रन बनाकर सिमट गई. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स (MI VS CSK) की तरफ से अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 17 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. वहीं, नूर अहमद ने 24 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए, जबकि मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक-एक विकेट झटका.

LSG VS RR: राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से जीता मुकाबला, लखनऊ सुपरजायंट्स को मिली 5वीं हार

संजू सैमसन ने जड़ा आईपीएल का दूसरा शतक

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 207 रन लगाए. टीम की तरफ से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. संजू ने सिर्फ 54 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में सैमसन ने 10 चौके और छह छक्के लगाए.

सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सरफराज खान आठ गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर का शिकार बने. शिवम दुबे पांच रन ही बना सके, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रनों का योगदान दिया. कार्तिक शर्मा (18) और जेमी ओवरटन (15) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *