Vaibhav Sooryavanshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के उपकप्तान बनाए गए

0
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit- BCCI X)

Spread the love

भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान होंगे. 15 सदस्यीय इस टीम की कमान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को दी गई है.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने हाल ही में इंग्लैंड में अपना टी-20 डेब्यू किया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने दो अर्धशतक लगाए और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता. भारत के लिए डेब्यू के बाद वह अब ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा बने हैं और उन्हें इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद और कुमार कुशाग्र भी शामिल हैं. इंटर-ज़ोनल मल्टी-डे रेड बॉल प्रतियोगिता 23 अगस्त को बेंगलुरु में शुरू होगी.

मोहम्मद शमी को मिला मौका

35 साल के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बने हुए हैं और 2025/26 सीज़न में बंगाल के लिए खेले हैं. उन्होंने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 में से 13 मैच भी खेले थे.

IND VS ZIM: ईशान- तिलक की तूफानी पारी, भारत का टी-20 सीरीज पर कब्जा

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पूर्वी क्षेत्र टीम:

अभिमन्यु ईश्वरन (सीएबी), सुदीप कुमार घरामी (सीएबी), शाहबाज अहमद (सीएबी), सूरज सिंधु जयसवाल (सीएबी), मोहम्मद शमी (सीएबी), मुकेश कुमार (सीएबी), ईशान किशन (कप्तान, जेएससीए), कुमार कुशाग्र (जेएससीए), शिखर मोहन (जेएससीए), अनुकूल रॉय (जेएससीए), विराट सिंह (जेएससीए), सुभ्रांशु सेनापति (ओसीए), वैभव सूर्यवंशी (उप कप्तान, बीसीए), डेनिश दास (एसीए) और अभिजीत सरकार (टीसीए)

स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका (बीसीए), श्रीदाम पॉल (टीसीए), संबित एस बराल (ओसीए), शरणदीप सिंह (जेएससीए) और स्वास्तिक सामल (ओसीए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *