CSK VS GT: सुदर्शन की दमदार पारी, गुजरात ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया
CSK VS GT (Image Cedit-IPL)
CSK VS GT: साई सुदर्शन के अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK VS GT) को आठ विकेट से हराया. गुजरात टाइटंस (CSK VS GT) की टीम ने चौथी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है. 159 रन के टारगेट को गुजरात टाइटंस की टीम ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. साई सुदर्शन ने 87 रन की पारी खेली.
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS GT) ने सात विकेट खोकर 158 रन बनाए. यह टीम 37 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी. यहां से शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.
दुबे 17 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा (15) के साथ 26 रन और जेमी ओवरटन (18) के साथ 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.
रबाडा ने चटकाए तीन विकेट
गुजरात टाइटंस (CSK VS GT) के कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इस धाकड़ गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. जबकि अरशद खान ने दो विकेट अपने नाम किए.
RR VS SRH: नहीं काम आया वैभव सूर्यवंशी का शतक, हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक-एक विकेट हाथ लगा.इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ 6.2 ओवरों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. गिल 23 गेंदों में तीन छक्कों और एक चौके के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए.
साईं सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक
गुजरात टाइटंस (CSK VS GT) के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS GT) के खिलाफ 46 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली. यह उनके IPL करियर का 14वां अर्धशतक था. उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम की जीत को आसान बना दिया. जोस बटलर 30 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से अकील हुसैन और नूर अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया.
