RR VS SRH: नहीं काम आया वैभव सूर्यवंशी का शतक, हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
RR VS SRH (Image credit-IPL)
RR VS SRH: सनराइजर्स हैदराबाद (RR VS SRH) ने आईपीएल 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है. शनिवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (RR VS SRH) को पांच विकेट से हरा दिया. 229 रन के टारगेट को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की दमदार पारी से 18.3 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया.
इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (RR VS SRH) की टीम दसवें अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
अभिषेक और ईशान के बीच शतकीय साझेदारी
राजस्थान रॉयल्स (RR VS SRH) से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (RR VS SRH) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ट्रेविस हेड पांच गेंदों में महज छह रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए महज 55 गेंदों में 132 रनों की साझेदारी निभाई. अभिषेक ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए. वहीं, ईशान ने 31 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में ईशान ने 11 चौके और तीन छक्के लगाए.
अभिषेक-ईशान के पवेलियन लौटने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा उठाया. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 53 रनों की अहम साझेदारी निभाई. नीतीश 18 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए. क्लासेन ने 24 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए. सलिल अरोड़ा आठ और अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे. राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं, फरेरा ने एक विकेट निकाला.
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक
इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स (RR VS SRH) ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 220 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल (10 रन) के सस्ते में आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रन जोड़े. जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया. वैभव ने 37 गेंदों में 103 रनों की लाजवाब पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके और 12 छक्के लगाए.
DC VS PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज
रियान पराग सात रन ही बना सके, जबकि डोनोवन फेरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए. शिमरोन हेटमायर 10 गेंदों में 11 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. जडेजा चार और आर्चर दो रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में एसआरएच की ओर से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए, जबकि प्रफुल्ल, कमिंस और नीतीश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. राजस्थान रॉयल्स (RR VS SRH) को इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.
