DC VS RCB: हेजलवुड-भुवनेश्वर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी को मिली दूसरी सबसे बड़ी जीत

0
DC VS RCB

DC VS RCB (Image Credit-IPL)

Spread the love

DC VS RCB: भुवनेश्वर कुमार ( तीन ओवर में पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (3.3 ओवर में 12 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी ने आरसीबी (DC VS RCB) ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS RCB) को नौ विकेट से हरा दिया.

आरसीबी की टीम की आईपीएल 2026 में यह छठी जीत है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है. इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने दूसरे पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC VS RCB) आठ में से छह मुकाबले जीतकर फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं, आठ में से पांच मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है.

75 रन पर ढेर हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC VS RCB) 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई. इस टीम को दूसरी गेंद पर डेब्यूटेंट साहिल परख (0) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद टीम ने सिर्फ आठ के स्कोर तक अपने छह विकेट खो दिए.

डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन जुटाए. डेविड 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 33 गेंदों में तीन चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली. इनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

LSG VS KKR: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह-सुनील नरेन बने जीत के नायक

जोश हेजलवुड ने चार और भुवनेश्वर ने चटकाए तीन विकेट


आरसीबी (DC VS RCB) की तरफ से खेलते हुए जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में महज 12 रन देकर चार विकेट निकाले. इनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट हासिल किए. रासिख सलाम डार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट निकाला.

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी (DC VS RCB) ने महज 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ 2.5 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की. बेथेल 11 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे.


इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कोहली के साथ 22 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए आरसीबी की टीम को आसान जीत दिलाई. कोहली 15 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पड्डिकल ने 13 गेंदों में तीन छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स (DC VS RCB) की तरफ से एकमात्र सफलता काइल जैमीसन के हाथ लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *