Ind vs Afg 1st ODI: शुभमन गिल के धमाल से भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से रौंदा

0
Shubman Gill

Shubman Gill (Image credit- @BCCI X)

Spread the love

Ind vs Afg 1st ODI: रहमानुल्लाह गुरबाज (51 बॉल में 102) के शतक पर शुभमन गिल (66 बॉल में 84 रन नाबाद) की पारी भारी पड़ी, जिससे भारत ने अफगानिस्तान को धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच (Ind vs Afg 1st ODI) में सात विकेट से हरा दिया. भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा.

डेब्यू मैच में गुरनूर बरार (तीन विकेट) और हर्ष दुबे (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अफगानिस्तान को 194 रन पर समेट दिया. भारत ने इस टारगेट को 22.5 ओवर में हासिल कर लिया. बारिश की वजह से यह मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया था.

रोहित- गिल की जोड़ी ने दिलाई भारत को शानदार शुरुआत

195 रन के टारगेट के जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत (Ind vs Afg 1st ODI) को शानदार शुरुआत (46 रन) दिलाई. रोहित शर्मा 16 रन की पारी खेलकर रन आउट हो गए. ईशान किशन ने शुभमन गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. ईशान किशन 22 बॉल में 34 रन (तीन चौके, एक छक्का) की पारी खेलकर आउट हुए. शुभमन गिल ने दूसरा छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया. श्रेयस अय्यर (12) का बल्ला इस मैच में नहीं चला.

गिल ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने इस मैच में तीन हजार रन पूरे किए. वह भारत के लिए सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने 62 इनिंग में यह कारनामा किया. गिल से पहले शिखर धवन (68 इनिंग) के नाम सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड था.

केएल राहुल ने भी खेली विस्फोटक पारी

शुभमन गिल और केएल राहुल की जोड़ी ने भारत (Ind vs Afg 1st ODI) को जीत दिलाई. शुभमन गिल ने 84 रन की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं केएल राहुल ने भी 19 बॉल में 39 रन (चार चौके, तीन छक्के) की विस्फोटक पारी खेली.

India Squad: सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका

रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक से अफगानिस्तान ने बनाए 194 रन

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान (Ind vs Afg 1st ODI) की टीम रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई. गुरबाज ने सिर्फ 48 बॉल में शतक लगाया, जो अफगानिस्तान के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. इसके अलावा भारत के खिलाफ शाहिद अफरीदी (45 बॉल) के यह दूसरा सबसे तेज शतक है. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 102 रन की पारी में आठ चौके और आठ छक्के लगाए. हशमत शाहिदी ने 27 रन और ओमरजई ने 26 रन की पारी खेली.

भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करते हुए गुरुनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह को दो सफलता मिली. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी दो विकेट अपने नाम किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *