IND VS AFG 2nd ODI: शुभमन गिल- ईशान किशन के धमाकेदार शतक से भारत की बड़ी जीत
IND VS AFG 2nd ODI (Image credit- BCCI)
IND VS AFG 2nd ODI: शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) के शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने ना सिर्फ वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है, वहीं रनों के लिहाज से अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने साल 2015 में पर्थ में खेला गया मैच 275 रन से अपने नाम किया था. तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका ने साल 2024 में इस टीम को 155 रन से शिकस्त दी थी। जिम्बाब्वे ने साल 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि स्कॉटलैंड ने साल 2015 में 150 रन से मुकाबला अपने नाम किया. इंग्लैंड की टीम साल 2019 में अफगानिस्तान को 150 रन से शिकस्त दे चुकी है.
बुधवार को खेल गए दूसरे वनडे (IND VS AFG 2nd ODI) में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 403 रन का टारगेट रखा था, अफगानिस्तान की टीम 232 रन पर ही ढेर हो गई.
जायसवाल का बल्ला रहा खामोश
लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (IND VS AFG 2nd ODI) 49.5 ओवरों में 402 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 9 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (4) का विकेट खो दिया था. इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी.
गिल- ईशान के बीच 224 रन की साझेदारी
रोहित 39 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रन जोड़े. ईशान 79 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 125 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 110 गेंदों में 2 छक्कों और 22 चौकों के साथ 154 रन की पारी खेली. मेहमान टीम से नांगेलिया खरोटी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। राशिद खान ने 3 विकेट निकाले.
India Squad: सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका
अर्शदीप- गुरनूर ने चटकाए तीन-तीन विकेट
इसके जवाब में अफगान टीम (IND VS AFG 2nd ODI) 44.3 ओवरों में 232 रन पर ऑलराउंट हो गई. इस टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41 रन बनाए, जबकि रहमत शाह ने 79 रन की पारी खेली. इनके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 42 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट निकाले, प्रिंस यादव को दो सफलता मिली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया
