India Women’s T20 World Cup Squad 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
India Women’s T20 World Cup Squad 2026
India Women’s T20 World Cup Squad 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (India Women’s T20 World Cup Squad 2026) के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में मैदान में उतरेगी. भारतीय टीम 14 जून को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज इसी टीम के साथ खेलेगी. भारत- इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज 28 मई से खेला जाना है.
यास्तिका भाटिया और राधा यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है. भारतीय टीम में पहली बार अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को शामिल किया गया है. नंदिनी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) 2026 की उभरती हुई स्टार में से एक रही थीं, जो इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय हैं.
बीसीसीआई मुख्यालय में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम घोषित की गई, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा और सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को संबोधित किया.
चयन समिति ने दिन की शुरुआत में बोर्ड मुख्यालय में बैठक की, जिसमें हरमनप्रीत और मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे. इस बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया. यही टीम 28 मई से 2 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 (India Women’s T20 World Cup Squad 2026) मुकाबले भी खेलेगी.
PBKS VS RR: पंजाब किंग्स के विजय रथ पर राजस्थान रॉयल्स ने लगाया ब्रेक
राधा यादव की वापसी, यास्तिका को भी मौका
राधा की वापसी पिछले साल इंग्लैंड में टी20 (India Women’s T20 World Cup Squad 2026) सीरीज जीतने में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है. इस साल भी उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन अच्छा रहा है. वहीं, घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद यास्तिका ने टीम में वापसी की है. यास्तिका को विशाखापत्तनम में टूर्नामेंट से पहले कैंप के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 नहीं खेल सकीं. अमनजोत कौर चोट की वजह से टीम में जगह नहीं बना सकी. वहीं प्रतिका रावल को भी जगह नहीं मिल सका.
ग्रुप- 1 में शामिल है भारतीय टीम
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (India Women’s T20 World Cup Squad 2026) में भारत को ‘ग्रुप 1’ में रखा गया है, जिसमें छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं. इस ग्रुप में भारत ऐसा पहला देश है, जिसने 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा की है.
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ अपना अभियान शुरू करेगी. इसके बाद नीदरलैंड्स (17 जून, लीड्स), साउथ अफ्रीका (21 जून, मैनचेस्टर), बांग्लादेश (25 जून, मैनचेस्टर) और ऑस्ट्रेलिया (28 जून, लॉर्ड्स) का सामना करेगी.
भारत ने अभी तक सबसे छोटे फॉर्मेट में कोई भी ग्लोबल टाइटल नहीं जीता है. टीम इंडिया विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में उपविजेता रही थी. विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम टी20 (India Women’s T20 World Cup Squad 2026) फॉर्मेट में भी खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी.
टी-20 वर्ल्ड कप और इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का फुल स्क्वाड:
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.
महिला टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड
21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
