DC VS PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज

0
DC VS PBKS

DC VS PBKS ( Image Credit-IPL)

Spread the love

DC VS PBKS: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. पंजाब किंग्स (DC VS PBKS) की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है. पंजाब किंग्स (DC VS PBKS) की टीम ने 265 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल में नाबाद 71 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 26 बॉल में 76 रन बनाए.

पंजाब किंग्स (DC VS PBKS) सात में से छह मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स (DC VS PBKS) को सात मुकाबलों में चौथी हार मिली है. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले अंक पर है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC VS PBKS) की टीम ने दो विकेट खोकर 264 रन बनाए. इस टीम ने 28 के स्कोर पर पथुम निसांका (11) का विकेट खो दिया था. केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नितीश 44 गेंदों में चार छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने तूफानी पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC VS PBKS) को उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया. केएल राहुल 67 गेंदों में 152 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में नौ छक्के और 16 चौके शामिल रहे. इसी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने. विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह ने 49 रन देकर एक विकेट निकाला, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 69 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

RCB VS GT: साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी कोहली, पडिक्कल की पारी, RCB ने GT को पांच विकेट से हराया

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ 6.5 ओवरों में 126 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था.

प्रियांश 17 गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन ने 26 गेंदों में पांच छक्कों और नौ चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली. इस दौरान छठे ओवर की सभी 6 गेंदों पर चौके लगाए.

इस टीम ने 145 के स्कोर तक अपने तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन यहां से नेहल वढेरा ने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.

नेहल 15 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान अय्यर 36 गेंदों में सात छक्कों और तीन चौकों के साथ 71 रन बनाकर नाबाद रहे. डीसी की तरफ से कुलदीप यादव ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

कैच लेते समय एनगिडी का सिर जमीन से टकराया

पंजाब किंग्स (DC VS PBKS) की बल्लेबाजी के दौरान फील्डिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पीठ के बल जमीन पर गिरे. इस दौरान उनके सिर पर काफी चोट आई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. उनके स्थान पर विपराज निगम ने कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शेष मुकाबला खेला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *