SRH VS KKR: केकेआर ने रोका SRH का विजयरथ, लगाई जीत का हैट्रिक
SRH VS KKR (Image Credit-ipl)
SRH VS KKR: वरूण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH VS KKR) ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है.
रविवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH VS KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS KKR) की आईपीएल 2026 में यह चौथी हार है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH VS KKR) की टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस टारगेट 18.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है.
165 रन ही बना सकी हैदराबाद की टीम हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी
हैदराबाद (SRH VS KKR) की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई. इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 22 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की. अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
यहां से ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया. ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में तीन छक्कों और नौ चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों में दो छक्कों और चार चौकों के साथ 42 रन बनाए.
CSK VS MI: मुंबई इंडियंस को मिली सातवीं हार, गायकवाड़-कंबोज ने दिलाई सीएसके को जीत
केकेआर (SRH VS KKR) से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए. सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट चटकाए. वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉयल को एक-एक विकेट हाथ लगा.
फिन एलन- रहाणे ने दिलाई अच्छी शुरुआत
166 का रन का पीछा करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. फिन एलन (13 बॉल में 29 रन) और दो छक्कों और तीन चौके भी लगाए, वहीं अजिंक्य रहाणे ने (36 बॉल में 43 रन) और एक छक्के और चार चौकों के साथ पारी अच्छी शुरुआत की. इसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ पारी को आगे बढ़ाया.
रघुवंशी ने अर्धशतक लगाते हुए (47 बॉल में 59 रन) की पारी खेली जिसमें इनके दो छक्के और पांच चौके भी लगाए. केकेआर की जीत सुनिश्चित की. रिंकू सिंह ने (10 बॉल में 18 रन) और कैमरून ग्रीन (नाबाद 3) के साथ टीम को जीत दिलाई. गुजरात टाइटंस की टीम से पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट हासिल किया.
