CSK VS MI: मुंबई इंडियंस को मिली सातवीं हार, गायकवाड़-कंबोज ने दिलाई सीएसके को जीत

0
CSK VS MI

CSK VS MI (Image Credit-IPL)

Spread the love

CSK VS MI: आईपीएल 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK VS MI) ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया. चेन्नई की इस सीजन की यह चौथी जीत है, वहीं मुंबई इंडियंस (CSK VS MI) को सातवीं हार मिली है. मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए. ऋतुराज गायकवाड़ की पारी से चेन्नई ने इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

इस सीजन दूसरी बार चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK VS MI) ने मुंबई इंडियंस को हराया है.

चेन्नई सुपर किंग्स नौ में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस नौ में से सात मुकाबले गंवाने के बाद नौवें स्थान पर कायम है.

159 रन पर ढेर हुई मुंबई की टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (CSK VS MI) निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. मुंबई ने महज एक के स्कोर पर विल जैक्स (1) का विकेट खो दिया था. इसके बाद नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

रिकेल्टन 24 गेंदों में पांच छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के करीब पहुंचाया. सूर्या ने 12 गेंदों में चार बाउंड्री के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नमन धीर 37 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए.

PBKS VS RR: पंजाब किंग्स के विजय रथ पर राजस्थान रॉयल्स ने लगाया ब्रेक

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से अंशुल कंबोज ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, जबकि नूर अहमद ने दो विकेट निकाले. रामकृष्ण घोष और जेमी ओवटरन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

सैमसन ने किया निराश

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS MI) ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. चेन्नई को दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा. संजू नौ गेंदों में महज 11 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ 22 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया. उर्विल 12 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की जोड़ी ने दिलाई जीत

इसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ 75 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई. गायकवाड़ 48 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने एक-एक विकेट हासिल किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *