Categories

April 26, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Corona Update: भारत में 16 लाख के पार मरीजों की संख्या, एक दिन में रिकॉर्ड 55078 नये केस

1 min read
Omicron in Varanasi

Omicron in Varanasi (Photo-Twitter)

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के केस रोज नये- नये रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस के मामले ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 55078 मरीज मिले हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अब भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 लाख को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से 31 जुलाई की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 16,38,870 है। एक्टिव केस की संख्या 545, 318 है। जबकि 10,57,805 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस वायरस से देश में 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में दस हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, मौत का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंचा 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 11,147 मरीज मिले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में भी 10167 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 6128, तमिलनाडु में 5864 और यूपी में 3705 नये मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2434, बिहार में 2397 और असम में 2112 नये केस मिले हैं। इसके अलावा ओडिशा, गुजरात और राजस्थान में एक बार फिर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

कहां कितने मरीज:
महाराष्ट्र में 411,798, तमिलनाडु में 239,978, दिल्ली में 134,403, आंध्र प्रदेश में 130,557, कर्नाटक में 118,632, उत्तर प्रदेश में 81039, पश्चिम बंगाल में 67692, तेलंगाना में 60717, गुजरात में 60285,  बिहार में 48477, राजस्थान में 40415, असम में 38407, हरियाणा में 34254, मध्य प्रदेश में 30968, ओडिशा में 30378, केरल में 22303, जम्मू कश्मीर में 19869 और पंजाब में 15456 ।

बिहार में 16 अगस्त तक बढ़ाया तक लॉकडाउन, जानिये क्या हैं गाइडलाइंस 

कहां कितनी मौत:
महाराष्ट्र में 14729, तमिलनाडु में 3838, दिल्ली में 3936, कर्नाटक में 2230, आंध्र प्रदेश में 1281, उत्तर प्रदेश में 1587, पश्चिम बंगाल में 1536, गुजरात में 2418, तेलंगाना में 505, राजस्थान में 663, बिहार में 282, हरियाणा में 417, असम में 94, मध्य प्रदेश में 857, ओडिशा में 169, जम्मू कश्मीर में 365, पंजाब में 370 और केरल में 70 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *